फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There should be proper management of garbage in Panchayats and urban bodies: DC

पंचायतों और शहरी निकायों में कूड़े-कचरे का हो सही प्रबंधन : डीसी

Sat, 13 Jul 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There should be proper management of garbage in Panchayats and urban bodies: DC
जिले की सभी पंचायतों में 15 जुलाई को ग्राम सभा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी पंचायतों में 15 जुलाई को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में जल जनित और जीवाणु जनित रोगों से सुरक्षा और बचाव के विषय पर चर्चा की जाएगी। पंचायतीराज विभाग को इसे लेकर सभी प्रधानों को सूचित करने के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियाें की बैठक में यह भी सुनिश्चित बनाने को कहा कि इन बैठकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और एएनएम उपस्थित रहें। लोगों को डायरिया, पीलिया, टाइफाइड और हेपेटाइटिस ए और ई जैसे जलजनित रोगों और स्क्रब टाइफस, डेंगू, मलेरिया जैसे जीवाणु जनित रोगों को लेकर जानकारी दें। उन्हें इन रोगों से बचाव के एहतियाती उपायों, आवश्यक सावधानियों के बारे में बताने के अलावा रोगों के लक्षण, उनके चिकित्सा उपचार को लेकर बताएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सर्प दंश के मामलों में झाड़ फूंक में समय न गंवाने तथा तुरंत डॉक्टरी उपचार लेने को लेकर जागरूक करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों तथा शहरी निकायों में कूड़े कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित बनाने को कहा। नालियों की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि पानी रुकने और गंदगी के कारण मक्खी-मच्छर पनपने और रोग फैलने के खतरे को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि समय से वहां फॉगिंग और स्प्रे कराएं। उन्होंने सभी स्कूलों में बच्चों तथा शिक्षकों को बरसात में रोगों से बचाव के उपाय बताने के साथ-साथ सही तरीके से हाथ धोने को लेकर भी शिक्षित करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को जल स्रोतों की सैंपलिंग के मामले बढ़ाने को कहा। इसके अलावा जल भंडारण टैंकों की समुचित साफ सफाई सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed