फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   there should be no condition for salary

वेतनमान के लिए दो वर्ष की शर्त हटाई जाए

Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
there should be no condition for salary
rupees note

हिमाचल प्रदेश लिपिक वर्गीय महासंघ की जिला स्तरीय बैठक बचत भवन ऊना में कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष तारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।  महासंघ ने पंजाब लिपिक वर्ग महासंघ की ओर से मांगों के लिए हर जिले में की जा रही रैलियों और प्रदर्शन का समर्थन किया है। तारा सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार को पंजाब की 15 दिसंबर 2011 को जारी अधिसूचना के मुताबिक कनिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 3600, इनिशिनल पे 14430 रुपये, वरिष्ठ सहायक को ग्रेड पे 4400, इनिशिनल पे 17420  रुपये, अधीक्षक ग्रेड-2 को ग्रेड पे 4800, इनिशिनल पे 18250 रुपये व अधीक्षक ग्रेड-1 को ग्रेड पे 5400 इनिशिनल पे 21000 रुपये 1 दिसंबर 2011 से दी जाए।

विज्ञापन


प्रदेश के लिपिक वर्ग का हर माह  3000/4000  रुपये का नुकसान हो रहा है और प्रदेश सरकार ने लिपिक की नियुक्ति पर 13, 500 का वेतनमान देने के लिए 2 साल की शर्त लगाई है, जिसे तुरंत हटाया जाए। प्रदेश में जो कार्यरत लिपिक प्लस टू पास नहीं हैं, उन्हें वन टाइम रिलेक्सेेशन देकर पदोन्नत किया जाए। महासंघ ने मांग की है कि प्रदेश में हर विभाग में लिपिकों के खाली पद भरे जाएं। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपिंद्र सिंह, महासचिव रमेश ठाकुर, गैर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के महासचिव संजीव कुमार, आईपीएच लिपिक संघ के महासचिव राजीव कुमार, अनंत राम, हेम राज, अरुण कुमार, रशपाल, विजय, अजय, सुरेंद्र, प्रवीण, संजीव, विमला, मधु, वरुण, कमल, अनिल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed