{"_id":"682cd3854f8134d25e012977","slug":"there-should-be-no-compromise-on-quality-in-development-works-bablu-una-news-c-93-1-una1002-154206-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में गुणवत्ता से न हो कोई समझौता : बबलू
विज्ञापन
अंब विश्रामगृह में लाभार्थियों को चेक प्रदान करने के मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू तथा अन्य।
चिंतपूर्णी में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानी
अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता का ध्यान रखने को कहा है। विधायक ने मंगलवार को अंब विश्रामगृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की स्थिति से विधायक को अवगत कराया। विधायक बबलू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी की जाएं। उन्होंने विशेष रूप से जल शक्ति और सड़कों से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और जनता को होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने को कही। उन्होंने कहा कि खासकर गर्मी के मौसम में चिंतपूर्णी विधानसभा के धार क्षेत्र में पेयजल की समस्या आती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश कि विभाग के जितने भी फील्ड में कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क किया जाए। ताकि किसी भी क्षेत्र कोई कोई समस्या सामने आती है तो उस समस्या का तुरंत निराकरण किया जा सके। सरकार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
इस मौके पर डीएसपी अंब डाॅ. वसुधा सूद, तहसीलदार अंब नरेश पटियाल, जल शक्ति विभाग अंब के अधिशासी अभियंता एचएस जस्सल, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल, सहायक अभियंता अंब सुखविंदर सिंह, सहायक अभियंता भरवाईं नीरज ठाकुर, सहायक अभियंता जोल भानू ओहरी, कनिष्ठ अभियंता संजीव राणा, वीरेंद्र वर्मा, सुखदेव मौजूद रहे।