{"_id":"68adb7dda39f24d79c0b3f00","slug":"there-may-be-a-second-change-in-the-schedule-of-school-sports-una-news-c-93-1-ssml1048-163527-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कूलों खेलों के शेड्यूल में दूसरी बार हो सकता है बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कूलों खेलों के शेड्यूल में दूसरी बार हो सकता है बदलाव
विज्ञापन
खेलों के आयोजन को लेकर आज सभी शिक्षा खंडों में होगी बैठक
खेल मैदानों की बदतर स्थिति भी आयोजन में विघ्न की मुख्य वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में लगातार बिगड़ते मौसम के कारण स्कूली विद्यार्थियों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के शेड्यूल में फिर बदलाव की संभावना है। इस विषय पर अंतिम निर्णय लेने के लिए बुधवार को सभी शिक्षा खंडों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में जिला स्कूल खेल संघ के सदस्य भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। करीब एक सप्ताह पहले भी खराब मौसम को देखते हुए प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में संशोधन किया गया था। हालांकि इस बीच मौसम में सुधार नहीं हुआ और खेल मैदान भी खेलने योग्य स्थिति में नहीं आ पाए। लगातार बारिश के चलते स्कूल प्रबंधन को मैदानों को तैयार करने का अवसर नहीं मिला। अधिकांश मैदानों पर लंबी घास उग आई है और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात में खेल का आयोजन करना संभव नहीं है। पहले से तय शेड्यूल के अनुसार लड़कों की प्रतियोगिताएं 1 से 3 सितंबर तक अंब खंड के नैहरियां स्कूल, बंगाणा के बसाल, हरोली के पूबोवाल, गगरेट के कुनेरन और ऊना के नंगड़ा स्कूल में आयोजित होनी थीं। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिताएं 7 से 9 सितंबर तक अंब के रपोह मिसरां स्कूल, हरोली के बालीवाल, बंगाणा के धुंधला, गगरेट के मुबारिकपुर और ऊना के बसदेहड़ा स्कूल में प्रस्तावित थीं। उपनिदेशक, जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में मौसम की परिस्थितियों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। लगातार बारिश के कारण बच्चों को अभ्यास का भी अवसर नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षा खंड खेल आयोजन को लेकर गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लें और इसमें विद्यार्थियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए।