फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is outrage all around over the killing of innocent tourists in Pahalgam

Una News: पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर हर तरफ आक्रोश

Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
There is outrage all around over the killing of innocent tourists in Pahalgam
दौलतपुर चौक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के विरोध में रोष रैली निकालते हुए।संवाद
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, मुर्दाबाद के नारे लगाकर निकाली रोष रैली
विज्ञापन

ऊना शहर, मैहतपुर, बडूही समेत जिलाभर में हुए रोष प्रदर्शन, बदले की मांग

धर्म देखकर हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मांगी

कहा-केंद्र सरकार के कूटनीतिक फैसले सही, अब दूसरे एक्शन की मांग

संवाद न्यूज़ एजेंसी

ऊना/बड़ूही/मैहतपुर (ऊना)। भारत की सरजमीं पहलगाम (कश्मीर) में निर्दोष पर्यटकों के नरसंहार के विरोध में वीरवार को हिमाचल-पंजाब की सीमा पर मैहतपुर में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। व्यापार मंडल के आह्वान पर वीरवार को कारोबारियों ने अपनी दुकानें भी दोपहर तक बंद रखीं। जिलाभर के बाजारों में सदर ऊना, मैहतपुर, बड़ूही, अंब, गगरेट, हरोली, बंगाणा समेत अन्य कस्बों में भी दुकानें बंद रहीं और दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन करके अपना गुबार पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर निकाला और रोष रैली निकाली गई। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला भी जलाया गया। इस जघन्य गोली कांड से देश के बच्चे-बच्चे में रोष है और निर्दोष पर्यटकों पर गोली दागने वालों तथा उनके आकाओं के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की जा रही है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि धर्म पूछकर, चुन-चुनकर गोलियां चलाने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाना चाहिए। कहा कि जो लोग कहते हैं कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता उन्हें अब खुलकर यह कहना चाहिए हां आतंकी भी अब धर्म देखकर लोगों को गोली मारते हैं। वहीं, मैहतपुर बसदेहड़ा व्यापार मंडल के साथ अनेक धार्मिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी इस जघन्य गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जल्द से जल्द पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों का सफाया करने की जोरदार मांग उठाई है। स्थानीय व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी ने कहा कि दशकों से पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देता आया है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान की इन हरकतों का करारा जवाब दिया जाए। पाकिस्तान की दहशतगर्दी के कारण भारत में न जाने कितनी ही महिलाओं के सुहाग उजड़ चुके हैं, कितनी ही माताओं की गोद सूनी हो चुकी है तथा कितनी ही बहनें अपने भाइयों को खो चुकी हैं। यह समय सियासत करने का नहीं, अपितु एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ केंद्र सरकार के साथ खड़े होने का है। मौजूदा केंद्र सरकार पर 140 करोड़ लोगों की नज़रें लगी हुई हैं कि वह कब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से दहशतगर्दी चलाने वालों को नेस्तनाबूद करेगी। व्यापार मंडल बड़ूही के प्रधान नरेंद्र शर्मा, महासचिव विजय कपिला, विपन चौधरी, नीरज चोपड़ा, ईशान खन्ना, सतीश मेहता, दिल मोहम्मद और सभी दुकानदारों ने कहा कि धर्म पूछ कर मारना बहुत कायरता पूर्ण हैं। पाकिस्तान की सोची समझी साजिश है। इसे कभी पूरी नहीं होने देंगे। भारत सरकार पाकिस्तान की खिलाफ कड़ा से कड़ा एक्शन लेना चाहिए। पूरा बाजार 11 बजे तक बंद रहा, जिससे लोगों में हमले को लेकर गहरा रोष और दुख स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

दौलतपुर चौक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के विरोध में रोष रैली निकालते हुए।संवाद

दौलतपुर चौक में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के विरोध में रोष रैली निकालते हुए।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed