फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no relief from encroachment on the road outside Raipur Sahoda Gas Plant.

Una News: रायपुर सहोड़ा गैस प्लांट के बाहर सड़क पर अतिक्रमण से नहीं मिल रही निजात

Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
There is no relief from encroachment on the road outside Raipur Sahoda Gas Plant.
मैहतपुर (ऊना)। ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा के तहत पड़ते इंडेन गैस प्लांट के बाहर मैहतपुर-संतोषगढ़ संपर्क सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से हो रही वाहनों की पार्किंग इस बार बड़ा चुनावी मुद्दा बन चुका है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव में बीडीसी तथा जिला परिषद के लिए वोट मांग रहे उम्मीदवार इस संपर्क सड़क के दोनों किनारों पर घंटों खड़े रहने वाले गैस टैंकरों तथा अन्य गाड़ियों से राहगीरों को निजात दिलाने को लेकर चुप हैं। लोगों की इस अहम समस्या को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि गैस लेकर आने वाले कैंटरों ने लोक निर्माण विभाग की इस संपर्क सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है।
खास बात यह है कि जिस जगह इन कैंटरों और गाड़ियों को घंटों खड़ा किया जा रहा है, उस जगह के ठीक ऊपर से विद्युत की हाई वोल्टेज लाइन भी है जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। लोगों का कहना है कि इंडेन गैस प्लांट के प्रबंधन से लेकर जिला प्रशासन के आला अधिकारी लोगों की इस समस्या को लेकर मूकदर्शक ही बने हुए हैं। उधर, स्थानीय ग्राम पंचायत के कई ग्रामीणों ने कहा कि वोट उसी को देंगे जो इस समस्या को हल करवाने की गारंटी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed