फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no proper drainage for water on the road near the 'Jode Khuh' in Takka.

Una News: टक्का में जोड़े खुह के पास सड़क पर पानी की उचित निकासी नहीं

Sun, 28 Jun 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 28 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
There is no proper drainage for water on the road near the 'Jode Khuh' in Takka.
ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव टक्का में जोड़े खुह से करीब 50 मीटर दूरी पर सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है।
विज्ञापन

निकासी नाली के अभाव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गांववासियों का कहना है कि सड़क पर हर समय गंदा पानी जमा रहता है, जिससे पैदल चलना कठिन हो गया है।

लोगों ने बताया कि समस्या की मुख्य वजह पानी की उचित निकासी का अभाव है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
बरसात में भारी बारिश के दौरान यहां एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा हो जाता है। इससे सड़क की हालत खराब होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार यहां वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि पानी की उचित निकासी व्यवस्था की जाए। लोगों को जल्द राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed