फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is no control on encroachment and illegal parking in the city

Una News: शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर नहीं लग रही लगाम

Sun, 24 Dec 2023 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 Dec 2023 08:55 AM IST
विज्ञापन
There is no control on encroachment and illegal parking in the city
ऊना में जगह जगह लगी सब्जी व फलों की रेहड़ियां।संवाद
ऊना। शहर में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग जी का जंजाल बनी हुई है। प्रशासन व नगर परिषद की तरफ से की जाने वाले कार्रवाई का कोई असर शहर में देखने को नहीं मिल रहा है। आलम यह है कि शहर में चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से रेहड़ी-फड़ियां सजाई जा रही हैं। नगर परिषद द्वारा अवैध रेहड़ियों को हटाने के लिए चलाए गए अभियानों के बावजूद इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग के कारण भी ट्रैफिक जाम के कारण राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रशासन और नगर परिषद शहर में अवैध रेहड़ी-फड़ी व अवैध पार्किंग से निपटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है। इससे आमजन को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में नगर परिषद की ओर से वेंडर मार्किट भी बनाई गई है। लेकिन उक्त मार्किट सुनसान पड़ी है वहीं एनएच के किनारे जमकर रेहड़ियां लग रही हैं। दूसरी तरफ एनएच के दोनों तरफ फुटपाथ की व्यवस्था है। इसके अलावा शहर में वाहनों के लिए नगर परिषद ने पार्किंग स्थल भी बनाए हैं। मगर फिर भी कई वाहन चालक जान बूझकर अवैध पार्किंग कर रहे हैं। अवैध पार्किंग को रोकने के लिए पुलिस की तरफ से स्प्रिंग पोस्ट भी लगाए गए हैं। इसके बाद भी अवैध पार्किंग करने से लोग नहीं कतरा रहे हैं। इससे जगह जगह जाम लगना, पैदल चलने वालों के लिए परेशानी तो होती ही है, साथ में हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन


आम लोगों का चलना-फिरना हुआ मुश्किल

अवैध रेहड़ी-फड़ी और अवैध पार्किंग के कारण आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। अवैध रेहड़ियों और पार्किंग के कारण शहर में कई बार सड़क हादसे भी हो चुके हैं। खासकर रोटरी चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेड लाइट चौक के आसपास बीते कुछ समय के भीतर कई हादसे देखने को मिले हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के अलावा एनएच से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला प्रशासन के साथ मिलकर नगर परिषद अवैध पार्किंग व अतिक्रमण पर समय समय पर कार्रवाई करती है। इस मुहिम को आगामी दिनों में भी जारी रखा जाएगा ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
- पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed