फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There is a government of thugs in the state, not of Congress: Anurag Thakur

प्रदेश में कांग्रेस की नहीं ठगों की सरकार : अनुराग ठाकुर

Mon, 27 May 2024 02:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 27 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
There is a government of thugs in the state, not of Congress: Anurag Thakur
बोले- कांग्रेस का हर नेता अग्निवीर पर झूठ बोलकर युवाओं को कर रहा गुमराह
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नहीं ठगों की सरकार है। कांग्रेस ने सिर्फ ठगने का ही काम किया है। अनुराग सिंह ठाकुर रविवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दौरे के दौरान संबोधित करते हुए यहां देर शाम चुनावी जनसभा में बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि 2003 में वीरभद्र सिंह की सरकार ने परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी देकर सत्ता में आने का वादा किया था, लेकिन सत्तासीन होने के बाद एक भी परिवार के सदस्य को नौकरी नहीं दी।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, बल्कि जब कांग्रेस सरकार 2012 में फिर से सत्तासीन हुई तो कहा गया कि बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। कांग्रेस सरकार सत्तासीन हुई बेरोजगारों को भत्ता देना तो दूर युवाओं की सुध तक कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में नहीं ले पाई है। उन्होंने कहा कि अब 2022 के चुनाव में भी कांग्रेस ने प्रत्येक महिला को प्रति माह ₹1500 देने की बात कहकर सत्तासीन हुई है, लेकिन अभी तक हिमाचल की एक भी महिला को प्रतिमाह के हिसाब से ₹1500 नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ हिमाचल में ठगने का ही काम किया है और कांग्रेस सिर्फ ठगना ही जानती है। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को हरिद्वार भेजना चाहिए की नहीं। अनुराग ठाकुर के इस स्वर के साथ जनसभा में बैठे जनता ने भी एक मत स्वर में कहा कि ठगने वाली सरकार को भेजो हरिद्वार को, के नारे से जनसभा गुंजमय हो उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस का हर नेता अग्निवीर पर झूठ बोलकर युवाओं को गुमराह कर रहा है। उनके भविष्य के साथ खेल रहा है। अग्निवीर योजना 100% रोज़गार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि अगर यदि इस योजना में एक बार में 100 युवा भाग लेते हैं, तो उनमें से 25 को सीधे सेना में नौकरी मिलेगी। बाक़ी बचे 75 युवाओं के लिए भाजपा शासित सभी प्रदेश सरकार ने अपने राज्य में पुलिस में 10-20 फीसदी आरक्षण दिया है। साथ ही केंद्र सरकार के पैरामिलिट्री फोर्स में 10 फीसदी आरक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के अलावा इन युवा साथियों को चयन में भी कई रियायतें दी हैं। कांग्रेस युवाओं को गुमराह करना बंद करे, उनके भविष्य से न खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed