फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   There are potholes on Mubarakpur-Marwadi road, the department is covering them by putting soil

Una News: मुबारिकपुर-मरवाड़ी मार्ग पर पड़े गड्ढे ,विभाग मिट्टी डाल कर रहा है लीपापोती

Tue, 15 Apr 2025 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
There are potholes on Mubarakpur-Marwadi road, the department is covering them by putting soil
वाहन चालक परेशान, दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में पड़ रही धूल
विज्ञापन


संजीव पराशर
दौलतपुर चौक (ऊना)। देश और प्रदेश में विभिन्न प्रकार के टैक्स वाहन चालकों से वसूले जा रहे हैं। हर सरकार की ओर से टैक्स बढ़ाया जाता है या कोई अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता है। बावजूद इसके वाहन चालकों को सुविधाओं के नाम पर छला जा रहा है। करोड़ों के विकास कार्यों को कागजों में किया जा रहा है। मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। लोक निर्माण विभाग इन खड्डों में मिट्टी डाल कर लीपा पोती कर रहा है और मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। लोक निर्माण विभाग की इस प्रकार की कार्यप्रणाली से जहां स्थानीय जनता में रोष है, वहीं दबी जुबान में लोग इसे सरकार की नाकामी बता रहे हैं। वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए भी मिट्टी से भरे गए गड्ढे परेशानी का सबब है जो सप्ताह भर में जैसे के तैसे हो जाते हैं। मार्ग में जगह-जगह पड़े गड्ढों से आए दिन दुघर्टनाएं होती हैं। क्षेत्रवासियों ने इस मुख्य मार्ग पर पड़े गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी मार्ग का सुदृढ़ीकरण बीते पांच साल पहले हुआ था। इस पर 22 करोड़ खर्च किए गए। इस मार्ग पर बने पुलों की स्थिति कोई ज्यादा बढ़िया नहीं है। विभाग ने इन पुलों पर टारिंग तो कर दी लेकिन अब स्थिति ऐसी है कि टारिंग जगह-जगह से उखड़ गई है। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तोे गड्ढे दिखाई देते हैं लेकिन रात को सफर करने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि विभाग ने मुबारिकपुर-दौलतपुर-मरवाड़ी सड़क मार्ग पर पैच वर्क कार्य का टेंडर कर दिया है। जल्द मौसम साफ होते ही सड़क का कार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed