फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in two houses in Nangda of Mehatpur, thieves cleaned their hands on 11 tola gold jewelery

Una News: मैहतपुर के नंगड़ा में दो घरों में चोरी, 11 तोला सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर गए चोर

Tue, 21 Mar 2023 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Mar 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Theft in two houses in Nangda of Mehatpur, thieves cleaned their hands on 11 tola gold jewelery
ऊना। थाना मैहतपुर के तहत नंगड़ा गांव में दो घरों में चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर दोनों घरों के ताले तोड़कर करीब 11 तोला सोने के जेवरात चुरा ले गए। शातिरों ने अलमारी को चाबी से खोलकर घटना को अंजाम दिया। शातिरों ने घर में आराम से बैठकर कोल्ड ड्रिंक भी पी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृज भूषण (59) निवासी वार्ड दो नंगड़ा तहसील ऊना ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई कि वह 19 मार्च को अपनी पत्नी के साथ पंजाब में अपनी बहन के घर किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। उनके दोनों बेटे चंडीगढ़ में पढ़ाई करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 21 मार्च सुबह 8:30 बजे वे घर लौट आए। जब उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला तो घर का पहले से खुला मिला और ताला गायब था। उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बेड और उसके भाई के ट्रंक का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी से कुल 46000 नकदी व लगभग सात तोले सोना गायब मिला। उसमें तीन सोने की अंगूठी व एक डायमंड अंगूठी, दो जोड़ी सोने के झुमके, मंगलसूत्र, दो किटी सेट, एक जोड़ी वालियां, एक चेन गायब मिली। वहीं घर में रखे उसके भाई के ट्रंक से भी चार तोला सोना गायब मिला। उसमें एक सेट, तीन अंगूठी, बालियां, टॉप्स शामिल रहे। साथ ही उक्त ट्रंक से 15000 रुपये की नकदी भी गायब थी। बृजभूषण ने पुलिस से कहा कि उसके भाई के घर में मरम्मत का कार्य चला है और इसलिए उसने अपना कीमती सामान उसके पास रखा था।
विज्ञापन

बृज भूषण ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में भी एक मकान के दरवाजे खुले पाए गए। उनके घर से भी सामान गायब मिला। उक्त घर सुरेंद्र मोहन पुत्र राम प्रकाश का है। मकान मालिक घर पर नहीं थे और उन्हें फोन पर सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने वारदात को पूरा समय लेकर अंजाम दिया। उन्होंने अलमारी के ताले तोड़े नहीं बल्कि उन्हें किसी चाबी से खोला। इस दौरान उन्होंने घर में रखी कोल्ड ड्रिंक भी पी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने भी मंगलवार को मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed