फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft in a closed house in Upper Pirathipur

Una News: अपर पिरथीपुर के बंद मकान में हुई चोरी

Tue, 07 Jan 2025 04:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Theft in a closed house in Upper Pirathipur
चोरों ने दरवाजा तोड़कर दिया चोरी की वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत डंगोह खुर्द के अंतर्गत अपर पिरथीपुर में रविवार रात्रि चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे को तोड़कर घर के अंदर घुसे और अलमारियों और बेड को खोलकर सामान पूरी तरह बिखेर दिया। यह मकान रोहित शर्मा का है, जो इस समय दिल्ली में रह रहे हैं। चोरी में कितना नुकसान हुआ है, यह रोहित शर्मा के लौटने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पूर्व उपप्रधान खेमराज डढवाल ने बताया कि सोमवार सुबह किसी ने उन्हें सूचना दी कि रोहित शर्मा के मकान के दरवाज़े अव्यवस्थित तरीके से खुले पड़े हैं। ज़ब जाकर उन्होंने देखा तो घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे थे। उन्होंने मकान मालिक रोहित शर्मा और पुलिस चौकी दौलतपुर चौक में सूचना दे दी है। एएसआई कुलभूषण ने बताया कि पुलिस को चोरी कि शिकायत मिली है और मकान मालिक के आने के वाद ही नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed