{"_id":"6165d0ac8ebc3e05c60f1a90","slug":"theft-cash-and-jewelery-missing-in-two-houses-in-tyasar-una-news-sml3869898182","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यासर में दो घरों में चोरी, नकदी व आभूषण गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यासर में दो घरों में चोरी, नकदी व आभूषण गायब
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। लठियाणी के त्यासर गांव में सोमवार रात को अज्ञात शातिरों ने दो घरों में चोरी घटना को अंजाम दे डाला। शातिर एक घर से कीमती सोने और चांदी के आभूषण के अलावा नकदी चुरा ले गए। जबकि एक अन्य घर से नकदी ले गए हैं।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कांता देवी ने कहा है कि मंगलवार सुबह वह करीब आठ बजे पुराने मकान में झाड़ू लगाने गई तो देखा तो मकान के बीच वाले कमरे में ताला नहीं था। अंदर जाकर देखने पर उसने पाया कि कमरे में सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
अलमारी के अंदर उसने देखा तो लॉकर से उसके 140 ग्राम सोने के जेवर, 30 ग्राम चांदी और नकदी गायब थी। चोरों ने इसी गांव में एक अन्य घटना को अंजाम दिया है। एक अन्य व्यक्ति किशन चंद के घर से भी 9500 रुपये की राशि चोरी हुई है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। वहीं, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि चोरों को दबोचने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।