फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Theft at Ladi Boot House in Nangal, Rs 30,000 cash missing

Una News: नंगल में लाडी बूट हाउस में चोरी, 30 हजार की नकदी गायब

Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Theft at Ladi Boot House in Nangal, Rs 30,000 cash missing
नंगल (ऊना)। पुलिस थाना नंगल के तहत अड्डा मार्केट में लाडी बूट हाउस से अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी चुरा ली। इसके साथ ही चोर दुकान में लगा सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए, जिससे रिकॉर्डिंग भी गायब हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक लाडी रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर पाया कि बिक्री के लिए रखी 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा सीसीटीवी का डीवीआर भी चोरी हो चुका था।
विज्ञापन

हालांकि, चोरी की पूरी वारदात एक अन्य दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर को सीढ़ियां चढ़ते हुए देखा गया है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई राम कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed