फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Youth Congress burnt an effigy of Amit Shah in Gagret.

Una News: युवा कांग्रेस ने गगरेट में अमित शाह का पुतला फूंका

Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The Youth Congress burnt an effigy of Amit Shah in Gagret.
युवा कांग्रेस गगरेट ने अमित शाह का पुतला फूंक कर जताया रोष। पार्टी
गगरेट (ऊना)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हुए कथित अपमानजनक व्यवहार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के विरोध में गगरेट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका और अपना रोष जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रिशव कहोल ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे देश के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का कथित अपमानजनक व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं किया जा सकता। रिशव कहोल ने आरोप लगाया कि एक ओर खरगे को लेकर कथित अपमानजनक घटनाक्रम सामने आता है और दूसरी ओर इस मुद्दे को उठाने वाले राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाती है। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताते हुए कहा कि सरकारी दबाव और प्राथमिकी के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को जनता के मुद्दे उठाने से नहीं रोका जा सकता।
विज्ञापन

रिशव कहोल ने कहा कि अमित शाह का पुतला दहन केंद्र सरकार की नीतियों और विपक्ष की आवाज दबाने के कथित रवैये के खिलाफ युवा कांग्रेस का लोकतांत्रिक विरोध है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक समानता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में गगरेट युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर, जिला महासचिव अभिषेक शर्मा, सुख सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरमेश राणा, बलविंदर राणा, अनिल डडवाल, मनु शारदा, अजय ठाकुर, निखिल, विक्रांत, अजय भारद्वाज, साहिल, प्रिंस और ध्रुव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed