फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The young man who went to Rohru to bring his wife went missing. Family members expressed fear of murder.

Una News: पत्नी को लाने रोहड़ू गया युवक लापता परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 10 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The young man who went to Rohru to bring his wife went missing. Family members expressed fear of murder.
सात अगस्त को पत्नी को लेने रोहड़ू गया था आकाश, बाद में नदी में छलांग लगाने की आई खबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट(ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव का एक युवक शिमला के रोहड़ू उपमंडल में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सात अगस्त को युवक अंबोटा से अपनी पत्नी को लेने शिमला के रोहड़ू उपमंडल गया, लेकिन उसी दिन वहां से उसकी पत्नी ने फोन कर अपने ससुराल में सूचित किया कि उसके पति ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी है। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस भी युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन इसी बीच युवक के एक साथी ने सात अगस्त को युवक के साथ फोन पर बात होने का दावा किया। इस पर परिजनों को युवक की हत्या होने का शक है। शुक्रवार को अंबोटा गांव के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबोटा गांव के आकाश की करीब डेढ़ साल पहले रोहड़ू उपमंडल की एक युवती से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवती जून में अपने मायके गई। परिजनों ने सात अगस्त को आकाश को फोन किया तो उन्हें पता चला कि वह पत्नी को लेने रोहड़ू जा रहा है। इसी बीच सात अगस्त को आकाश के परिजनों को उनकी बहू की बहन का फोन आया कि करीब दो बजे आकाश ने अपनी सिम तोड़कर फोन उनके पास थमा दिया और पब्बर नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी रोहड़ू पुलिस को भी दी गई है। हालांकि परिजन आकाश की तलाश में रोहड़ू भी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें पता चला कि अभी तक आकाश का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वे लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
शुक्रवार को उपमंडल गगरेट के ही बबेहड़ गांव के एक युवक ने खुलासा किया कि सात अगस्त को शाम 4:40 बजे उसकी बात आकाश से हुई और वह ठीक-ठाक था। बस इसी बात ने आकाश के परिजनों की आशंका को और मजबूत कर दिया। आकाश के पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां पूजा देवी अंबोटा स्कूल में ही मिड-डे मील वर्कर है। आकाश अपनी मां का इकलौता सहारा था, जबकि उसकी एक बहन भी है। आकाश की बहन अल्का ने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। अगर उसके भाई की सात अगस्त शाम को बात हुई तो फिर वह दो बजे कैसे पब्बर नदी में कूद सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम पंचायत अंबोटा के उपप्रधान रमन ठाकुर का कहना है कि इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। जब आकाश की रोहड़ू में अपने ससुराल पक्ष के साथ कोई लड़ाई ही नहीं हुई तो उसने नदी में छलांग क्यों लगाई। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, एएसपी शिमला का कहना है कि अगर परिजन इस बावत लिखित शिकायत करते हैं तो पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed