फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The work of STP ETP plant of PGI Satellite Center will start soon.

Una News: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के एसटीपी ईटीपी प्लांट का कार्य जल्द शुरू होगा

Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The work of STP ETP plant of PGI Satellite Center will start soon.
ऊना। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में बनने वाले एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) और ईटीपी (इंफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट) के लिए मृदा परीक्षण का कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। अब जल शक्ति विभाग प्लांट के निर्माण कार्य को प्रारंभ करेगा।
विज्ञापन

इस निर्माण कार्य पर लगभग छह करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। निर्माण कार्य के बाद सेंटर में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य भी शुरू होगा।ऊना के समीप मलाहत में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका निर्माण कार्य पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने इस प्रोजेक्ट के लिए मृदा परीक्षण और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस प्लांट का निर्माण इसी माह शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद सीवरेज लाइन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। इन प्लांट्स के माध्यम से अस्पताल में इस्तेमाल होने वाले पानी का उपचार भी किया जाएगा।पीजीआई चंडीगढ़ की तर्ज पर ऊना में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लाखों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेंटर के निर्माण में पहले पर्यावरण मंजूरी में देरी हुई थी, लेकिन अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण स्थल पर सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार का जिम्मा है। इसके बनने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

पीजीआई सैटेलाइट सेंटर में एसटीपी और ईटीपी प्लांट को स्थापित करने के लिए मृदा परीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। इसके अलावा टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

ईं. राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed