फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The woman was hit by the car first, then the bike rider who came from behind also trampled her.

Una News: महिला को पहले कार ने मारी टक्कर, पीछे से आए बाइक सवार ने भी रौंदा

Sun, 24 Nov 2024 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
The woman was hit by the car first, then the bike rider who came from behind also trampled her.
टक्कर मारने वाली बाइक पर नहीं लगा था कोई नंबर, कार चालक फरार
विज्ञापन

अंब क्षेत्र के धंधड़ी गांव की घटना, दोनों वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत धंधड़ी गांव में सड़क पार कर रही एक महिला को पहले एक कार सवार ने टक्कर मारी। इससे महिला सड़क पर गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार भी महिला के ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर जाया गया। टक्कर के बाद बाइक सवार मौके पर ही गिर गया, जबकि कार सवार फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बाइक सवार और कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार कैलाश देवी निवासी धंधड़ी तहसील अंब जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जेठानी सुरजीत कौर खेतों से लकड़ियां सिर पर उठाकर सड़क पार कर रही थी। उसकी जेठानी सड़क लगभग पार कर चुकी थी, इतने में अंब की तरफ से एक सफेद रंग की कार बड़ी तेज रफ्तार से आई और सड़क पार कर रही सुरजीत कौर को कंडक्टर साइड से टक्कर मार दी। इस टक्कर से उसकी जेठानी सुरजीत कौर सड़क पर नीचे गिर गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। कार तेज रफ्तार में होने के कारण वे नंबर नहीं पढ़ सके। इसी बीच अंब की तरफ से आए एक बाइक चालक ने तेज रफ्तार में सड़क पर गिरी सुरजीत कौर को टक्कर मार दी। बाइक सवार भी टक्कर के बाद गिर गया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने सुरजीत कौर को अंब अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर, मुंह व शरीर के अन्य भागों में चोटें आईं हैं। बाइक चालक ने अपना नाम इरफान निवासी संघनेई तहसील घनारी जिला ऊना बताया। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed