{"_id":"687e43f7ae41073f73020659","slug":"the-water-level-of-bhakra-dam-reached-above-1600-feet-una-news-c-93-1-ssml1048-159901-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भाखड़ा बांध का जलस्तर 1600 फीट के ऊपर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भाखड़ा बांध का जलस्तर 1600 फीट के ऊपर पहुंचा
Tue, 22 Jul 2025 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:12 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से बढ़ा जलस्तर
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण भाखड़ा बांध के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो बीते कुछ दिनों से भाखड़ा बांध के पीछे बनी विशाल गोबिंद सागर झील के जलस्तर में तीन फीट तक वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीबीएमबी की ओर से दर्शाए आंकड़ों के अनुसार सोमवार को भाखड़ा बांध के पीछे बनी गोबिंद सागर झील में पानी की आमद 43671 क्यूसेक दर्ज की गई, जिससे बांध का जलस्तर 1600.16 फीट जा पंहुच गया है।
भाखड़ा बांध से टरबाइन के माध्यम से 25567 क्यूसेक पानी बिजली उत्पादन के लिए छोड़ा गया। बात अगर नंगल बांध से नंगल हाइडल नहर में छोड़े जाने वाले पानी की करें तो 12500 और श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में 10150 क्यूसेक, जबकि नंगल बांध से सतलुज दरिया में 4500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बीते वर्ष 21 जुलाई के ही दिन भाखड़ा बांध का जल स्तर 1597.97 फीट था, जो वर्तमान के मुकाबले लगभग तीन फीट कम था। जानकारों की मानें तो अगर भाखड़ा बांध के जलस्तर में मौजूदा समय के अनुसार वृद्धि होती रही, तो जल स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच सकता है। बता दें कि भाखड़ा बांध के जल स्तर के भराई का सीजन 15 सितंबर तक होता है। बांध में 1680 फीट जल स्तर को खतरे का निशान माना जाता है, हालांकि 1685 फीट तक भी पानी का स्तर पहुंचाया जा सकता है।