{"_id":"68053ee8e2d29833020664c5","slug":"the-wandering-sadhus-enthralled-the-audience-at-the-bhajan-sandhya-una-news-c-93-1-una1002-151738-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पिरथीपुर में भजन संध्या में जंगम साधुओं ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पिरथीपुर में भजन संध्या में जंगम साधुओं ने बांधा समा
Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
पिरथीपुर में बाबा बालकनाथ का गुणगान करते जंगम साधु। -स्रोत : आयोजक
दौलतपुर चौक (ऊना)। पिरथीपुर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को कपाटिया परिवार ने भंडारे का आयोजन किया। इसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और लंगर का पवित्र प्रसाद ग्रहण किया। नरेश कपाटिया ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु श्रद्धा भाव से भाग लेते हैं।
भंडारे से पूर्व भजन संध्या आयोजित की गई। इसमें जंगमों से आई भजन मंडली ने बाबा बालक नाथ, भोले शंकर, श्रीराम और श्रीकृष्ण के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान ‘जय बाबा बालक नाथ’, ‘भोले बाबा पार करेंगे’, ‘श्रीराम का नाम जो लेता है’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति में लीन भक्तगण झूमते-गाते रहे और पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। संवाद