फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The teachings of Guru Ravidas give the message of brotherhood and humanity.

Una News: भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं गुरु रविदास की शिक्षाएं

Tue, 03 Feb 2026 06:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The teachings of Guru Ravidas give the message of brotherhood and humanity.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंब (ऊना)। ज्वार गांव स्थित गुरु रविदास मंदिर में मंगलवार को गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और गुरु के चरणों में शीश नवाया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने गुरु रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देती हैं जो आज के युग में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।
समारोह के दौरान स्थानीय मंदिर कमेटी के प्रधान राम जी दास और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष मैडी ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed