फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The tarring of the road was uprooted in the first rain

पहली बरसात में ही उखड़ने लगी टारिंग, गुणवत्ता पर उठे सवाल

Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The tarring of the road was uprooted in the first rain
मुबारिकपुर-दौलतपुर सड़क पर कुनरेन में पड़ा गड्ढ़ा। जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। - फोटो : Una
मरवाड़ी (ऊना)। मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक सड़क पर हुई टारिंग पहली बरसात के बाद ही उखड़ना शुरू हो गई है। सड़क के बीचोंबीच पड़े गड्ढों में रात के समय दोपहिया वाहनों के दुर्घटना होने का अंदेशा बढ़ गया है। एक तरफ बेसहारा पशुओं से लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। अब सड़क की खस्ता हालत भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर-दौलतपुर मार्ग पर गांव कुनेरन में सड़क के बीचोंबीच पड़ा गड्ढा दोपहिया वाहन चालकों के परेशानी बन रहा है। नंगल-तलवाड़ा मुख्य सड़क के अधीन और इंटरस्टेट कनेक्टिविटी के तहत स्वीकृत मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक-मरवाड़ी पंजाब सीमा तक 18 किलोमीटर तक लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण और सुधार का कार्य करीब 14 करोड़ से हुआ था। अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि सड़क निर्माण के लिए दो साल लगे और सड़क की टारिंग महज एक साल में ही टूटने लगी है। इससे कार्य गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क निर्माण से पहले दौलतपुर-मुबारिकपुर सड़क से गुजरने वाले पेयजल पाइप हटा दिए गए थे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र ठाकुर और मोहित शर्मा ने कहा कि सड़क पर गड्ढे को जल्द भरा जाए। विभाग किसी हादसे का इंतजार न करे। पूर्व विधायक राकेश कालिया ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में कई घोटाले हुए हैं। इनकी जांच सरकार बनते ही करवाई जाएगी। उधर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कुशल डढवाल ने बताया कि सड़क के बीचोंबीच जल शक्ति विभाग का पाइप टूटने से यह समस्या आई है। संबंधित विभाग को सूचित कर दिया है। जल्द इसे ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ जगहों पर हुआ पैचवर्क
सड़क में की गई टारिंग अन्य कुछ जगहों से भी उखड़ गई थी। जिसे आननफानन में विभाग ने पैचवर्क करते हुए भर दिया। ब्रह्मपुर बाजार, पुलों में भी टारिंग उखड़ी थी। हालांकि, अब इन्हें अब ठीक किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed