{"_id":"67e16b8db02b5b61c808689b","slug":"the-strings-of-robbery-from-the-bakery-owner-started-getting-linked-to-the-robbery-in-sikars-paroh-contract-una-news-c-93-1-ssml1048-149534-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सिक्कर का परोह ठेके में लूट से जुड़ने लगे बेकरी मालिक से लूट के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सिक्कर का परोह ठेके में लूट से जुड़ने लगे बेकरी मालिक से लूट के तार
Tue, 25 Mar 2025 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:53 AM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। अंब के दोसड़का में माता श्री मंदिर का रास्ता पूछने के बाद बेकरी मालिक से लूट के तार आरोपियों के सिक्कर का परोह में ठेके की लूट से जुड़ने लगे हैं। वारदात में लुटेरों की तरफ से पंजाब नंबर की एक ही कार का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है।
इस संबंध में रक्कड़ कांगड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जिन्हें अंब थाना पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। संभावना है कि दोसड़का में लूट के बाद पंजाब से संबंधित आरोपियों की तरफ से लगभग नौ किलोमीटर दूर रक्कड़ कांगड़ा के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में शराब के ठेके पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इसके बाद रक्कड़ कांगड़ा पुलिस ने ठेके में लूट के तीन आरोपियों को पंजाब के कपूरथला से उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया था, जबकि रक्कड़ पुलिस मामले में अन्य तीन चार आरोपियों की तलाश कर रही है। बताते चलें कि अंब में बेकरी बंद कर घर जा रहे व्यक्ति से गत 20 मार्च की रात के लगभग साढ़े नौ बजे जब वह अपनी अंब स्थित बेकरी की दुकान को बंद करने के बाद वापस घर के लिए जा रहा था तब एनएच-3 पर दोसड़का के पास पंजाब नंबर की कार उसके पास आई। जिसमें बैठे लोगों ने उससे चिंतपूर्णी का रास्ता पूछा। इसी बीच उनमें से एक व्यक्ति उसके पास आया और डंडे से उसपर हमला कर दिया और उससे 18000 रुपये और एक मोबाइल फोन छीन लिया। उसी रात लगभग नौ दस किलोमीटर दूर ऊना बार्डर के बिलकुल साथ कांगड़ा की सीमा पर पक्का परोह में एक कार सवार लोगों ने सिक्कर का परोह में स्थित शराब के ठेके के सेल्समैन से लगभग 40,000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में अंब क्षेत्र में हुई वारदात की सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली गई। इसके आधार पर बाद में पंजाब के कपूरथला से पुलिस ने आरोपियों सागर, कर्ण और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था। दोनों मामलों में एक ही कार का इस्तेमाल होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस कार को बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस रक्कड़ पुलिस की हिरासत में लिए गए। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी।