{"_id":"67efbde359b731789a0338ad","slug":"the-state-level-haroli-festival-will-be-inaugurated-with-a-grand-procession-una-news-c-93-1-una1002-150454-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भव्य शोभायात्रा से होगा राज्यस्तरीय हरोली उत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भव्य शोभायात्रा से होगा राज्यस्तरीय हरोली उत्सव का आगाज
विज्ञापन
हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का लेकरकांगड़ मैदान का निरिक्षण करते उपायुक्त जतिन लाल
राज्यपाल 27 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे समापन समारोह में मुख्य अतिथि
भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बहुप्रतीक्षित राज्यस्तरीय हरोली उत्सव-2025 हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उत्सव का शुभारंभ करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। सात साल के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
जिला प्रशासन ने उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को हरोली के बीडीओ कार्यालय के कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को उत्सव के यादगार आयोजन के लिए सौंपे गए दायित्वों का पूरी तन्मयता से निर्वहन करने को कहा।जतिन लाल ने बताया कि उत्सव की शोभायात्रा में देश-विदेश के सांस्कृतिक दल शामिल होंगे। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में रखे गए हैं। कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन कर सकते हैं अथवा ईमेल पते स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट द रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। उत्सव की बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन होगा। नशे के खिलाफ जन जागरूकता और खेलकूद से युवा जुड़ेंगे। पशु मेला, डॉग शो, बेबी शो और विकास प्रदर्शनी भी मेले का आकर्षण होंगे।
बैठक में उपमुख्यमंत्री के ओएसडी धनवीर ठाकुर और सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास भी उपस्थित रहे तथा सफल आयोजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। मीटिंग में डीएसपी हरोली मोहन रावत, डीएफओ सुशील राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक पशुपालन विनय शर्मा, बीडीओ हरोली रामेश्वर सहित विभिन्न विभागों के जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उपायुक्त ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों के साथ कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं व उत्सव के दौरान स्थल की साज सज्जा व अन्य प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।