फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The security arrangements for children in schools will be tested.

Una News: स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की होगी परख

Sun, 30 Nov 2025 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:30 PM IST
विज्ञापन
The security arrangements for children in schools will be tested.
बच्चों को कक्षाओं में बिठाने, वाहनों में घर लेकर जाने सहित, सड़क पार कराने की व्यवस्था पर रहेगी नजर
विज्ञापन

कई संस्थानों से लापरवाही के मामले आ रहे सामने
विभाग ने सभी स्कूलों को किसी प्रकार की कोताही न बरतने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग जल्द ही एक व्यापक अभियान चलाने जा रहा है। इस अभियान के तहत कक्षाओं में बच्चों के बैठने की व्यवस्था, स्कूल परिसर में उनकी गतिविधियों, स्कूल के आसपास सड़क पार करने की सुविधा सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग आने वाले दिनों में निरीक्षण अभियान शुरू करेगा और सभी स्कूलों को अपनी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के कई स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही के मामले सामने आए हैं। इसी कारण विभाग अब कक्षाओं की स्थिति, स्कूल परिसर और चहारदीवारी की मजबूती तथा स्कूल वाहनों की स्थिति का विस्तृत मूल्यांकन करेगा। विशेष रूप से सड़क किनारे स्थित स्कूलों में बच्चों के सुरक्षित रूप से सड़क पार करने की व्यवस्था की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के हाल ही में चलाए गए अभियान में सामने आया था कि सड़क किनारे स्थित कई स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं थे, न तो बैरिकेडिंग थी और न ही स्पीड ब्रेकर। कई बच्चे जर्जर कक्षाओं में भी बैठे पाए गए। ऐसी स्थिति को देखते हुए विभाग ने पूरे जिले में सरकारी और निजी स्कूलों में सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के लिए यह विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक (उच्च शिक्षा) अनिल कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में सभी स्कूलों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले किसी भी स्कूल को बख्शा नहीं जाएगा। सभी विद्यालय अपनी व्यवस्थाएं समय रहते सुधार लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed