{"_id":"60c36c968ebc3e0bfb7147ea","slug":"the-second-phase-of-ayush-ghardwar-will-start-from-june-21-una-news-sml3732246157","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 जून से आरंभ होगा आयुष घरद्वार का दूसरा चरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून से आरंभ होगा आयुष घरद्वार का दूसरा चरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। आयुष घरद्वार का दूसरा 21 जून से शुरू होगा। प्रथम चरण के तहत जिले में भी 67 व्हाट्सएप समूह में इस योजना को क्रियान्वित किया गया था। प्रथम चरण में होम आइसोलेशन में रह रहे 2257 कोरोना मरीजों ने इसका लाभ लिया। अब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष घरद्वार के द्वितीय चरण का शुभारंभ होगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया आयुष घरद्वार कार्यक्रम के तहत 107 व्हाट्सएप समूह बनाए गए हैं। इसमें सामान्य जनमानस को इससे जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कोविड मरीजों को योग करने से शारीरिक और मानसिक तौर पर लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग और योग भारती के सहयोग से घरद्वार पर ही योग करवाया जा रहा है। रोजाना सुबह 7.30 बजे और शाम को 6.30 बजे दिन में दो बार लाइव योग करवाया जा रहा है। रोजाना एक बार आयुर्वेद चिकित्सक विभिन्न रोगों के लिए योग आसन के बारे में भी बताया जा रहा है। कहा कि जिले के सभी नागरिक घर बैठे ही योग करने और आयुर्वेद पद्धति से इलाज जानने के लिए इन समूहों से जुड़ सकते हैं। जिले में 75 आयुर्वेदिक चिकित्सा संस्थान हैं। नजदीकी चिकित्सा संस्थान में जाकर इन समूहों में भाग ले सकते हैं या जिला आयुर्वेद अधिकारी के मोबाइल नंबर 86288-25805 या कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ जीएस देहल के मोबाइल नंबर 94180-05789 पर संपर्क कर सकते हैं।