फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The scheme of providing water to the fields is beneficial for the farmers: Harjot Bains

खेतों तक पानी पहुंचाने की योजना किसानों के लिए लाभकारी : हरजोत बैंस

Wed, 28 May 2025 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
The scheme of providing water to the fields is beneficial for the farmers: Harjot Bains
सरकारी स्कूलों में पूरे हो चुके विकास कार्यों का किया लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। इसके अलावा पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि को बढ़ावा देने के लिए पंजाब के हिस्से के पानी के लिए बड़ी लड़ाई जीती है। दशकों से दूसरे राज्यों में जाने वाले पानी को रोककर पंजाब के किसानों के खेतों तक पहुंचाया है। यह बात पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई शिक्षा क्रांति के अंतर्गत श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में मुकम्मल हुए कार्यों का उद्घाटन करते हुए कही। कहा कि राज्य में पहली बार शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई है। इसका श्रेय आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच को जाता है। हरजोत बैंस ने प्राथमिक स्कूल दबखेड़ा, दबखेड़ा अप्पर, ब्रह्मपुर लोअर, बदलैहड़ी, जौहल, मैदामाजरा, कथेड़ा और अन्य विद्यालयाें में किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। कहा कि राज्य के 20 हजार सरकारी स्कूलों में से उन्होंने करीब 1200 स्कूलों का खुद दौरा किया और सरहदी रेंज के सरकारी स्कूलों की खस्ता हालत देखी है। स्कूलों को जिन सुविधाओं की जरूरत है, वह उन विद्यालयों को मुहैया करवाई गई हैं। 200 करोड़ की लागत से पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। अब किसानों के खेतों को नहरी पानी मिलेगा, जिससे खाद और दवाइयों का उपयोग कम होगा और फसलों का उत्पादन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed