{"_id":"62cc695dfcf0e713812e9b9e","slug":"the-sand-filled-tipper-broke-the-shutters-boards-of-the-shops-una-news-sml4149307112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत से भरे टिप्पर ने तोड़े दुकानों के शटर व बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत से भरे टिप्पर ने तोड़े दुकानों के शटर व बोर्ड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़ नगर के पुराने मेन बाजार में घुसे एक टिपर ने दुकानों के शेड, शटर और बोर्ड क्षतिग्रस्त कर दिए। बताया जा रहा है कि अवैध खनन का रेत लेकर जा रहे चालक ने पुलिस से बचने के लिए टिपर को संतोषगढ़ नगर के पुराने मेन बाजार में घुसा दिया।
संकरा रास्ता होने के कारण टिपर दुकानों में जा घुसा और कई दुकानों को नुकसान पहुंचाया। इस दुर्घटना में संतोषगढ़ मुख्य बाजार के लगभग आधा दर्जन दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक सोमवार तड़के लगभग 4:30 बजे स्वां नदी की ओर से नंगल रोड की तरफ रेत से लदा टिपर तेज रफ्तार से सीधा नगर के पुराने बस अड्डे से गुजरता हुआ मेन बाजार में जा घुसा। टिपर के पीछे पुलिस की जीप भी जा रही थी। इस दौरान टिपर चालक ने कई दुकानों के शेड, शटर और साइन बोर्ड तोड़ डाले।
टिपर की वजह से गोशाला के सामने दुकानदार शशिकांत, बाजार में मोहित कुमार, अश्वनी सच्चर, संजय कौशल, लव कुमार, रिंकू की दुकानों में शटर, शेड और अन्य नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर दुकानदारों ने टिपर चालक को घेरकर स्वयं नुकसान की भरपाई करवाई। बताया जा रहा है कि टिपर चालक ने दुकानदारों को लगभग 80 हजार रुपये का हर्जाना भरा। नुकसान की भरपाई हो जाने पर दुकानदारों ने मामला पुलिस के पास दर्ज नहीं करवाया।