फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The roof of Mahendra Singh's house collapsed due to heavy rain

Una News: भारी बारिश से महेंद्र सिंह के मकान का डंगा गिरा

Mon, 04 Aug 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
The roof of Mahendra Singh's house collapsed due to heavy rain
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। ग्राम पंचायत बल्ह के अंतर्गत आने वाले सहाल गांव में महेंद्र सिंह पुत्र सरवतु राम के मकान का डंगा अचानक भारी बारिश के कारण ढह गया। इस घटना से परिवार में दहशत का माहौल है, हालांकि सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए और डंगे के पुनर्निर्माण के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते भूस्खलन, डंगे गिरने और जलभराव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है और जनसुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed