फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road near Behad Kanshi Bridge is in bad condition.

Una News: बेहड़ कांशी पुल के पास सड़क खस्ताहाल

Tue, 30 Dec 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Dec 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
The road near Behad Kanshi Bridge is in bad condition.
बडूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत बडूही–चकसराय सड़क पर बेहड़ कांशी पुल के पास सड़क पिछले चार महीनों से क्षतिग्रस्त है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल के एक ओर सड़क पर गहरा और बड़ा गड्ढा बन गया है जो हादसों का कारण बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा बार-बार मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से लीपापोती की जा रही है। इस गड्ढे के कारण अब तक कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। खासकर रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वहीं चारपहिया वाहनों को भी यहां से गुजरते समय भारी झटके लगते हैं, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। इस मामले पर लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अरुण वर्मा ने बताया कि समस्या विभाग के संज्ञान में है। सर्दियों के मौसम में टारिंग करने से सड़क के फिर से टूटने का खतरा रहता है। जैसे ही मौसम थोड़ा गर्म होगा। स्थायी समाधान करते हुए सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी। इस पर स्थानीय लोगों ने अपने विचार इस प्रकार प्रकट किए।
विज्ञापन



यह गड्ढा कम से कम तीन से चार महीने पुराना है। कई बार विभाग को सूचित किया गया लेकिन हर बार मिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। दोपहिया वाहन चालक यहां रोज गिरते हैं। खस्ताहाल सड़क पर पत्थर होने से दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

-गुरदीप संधू, स्थानीय निवासी

यह सड़क बडूही और आसपास के कई गांवों को जोड़ती है। स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और मरीज इसी रास्ते से गुजरते हैं। विभाग की लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में है। इस सड़क को तारकोल डालकर तुरंत पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप चौधरी, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed