फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The road leading to Chintpurni Hospital is in bad condition

चिंतपूर्णी अस्पताल को जाने वाले सड़क खस्ताहाल

Thu, 09 Sep 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
The road leading to Chintpurni Hospital is in bad condition
चिंतपूर्णी अस्पताल को जाने वाली खस्ताहाल सड़क। - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। सड़क पांच साल से बदतर हालत में है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अस्पताल जाने वाली सड़क बारिश के दिनों में तालाब बन जाती है। डीसी और विधायक को समस्या बताने के बावजूद अभी तक इसकी टारिंग और मरम्मत नहीं की गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आ रहे मरीजों को जान जोखिम में डालकर उबड़-खाबड़ सड़क से गुजरना पड़ता है। सड़क की खस्ताहालत को लेकर विधायक बलबीर चौधरी और डीसी ऊना राघव शर्मा को भी बताया जा चुका है। दोनों ने ही इसको लेकर अस्पताल का दौरा भी किया था। इसके बावजूद अस्पताल सड़क की सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हितेश कालिया, संदीप कालिया, सुनील कालिया, प्रदीप ने डीसी से मांग की है कि अस्पताल जाने वाली सड़क की खराब हालत को शीघ्र सुधारा जाए। साथ ही अस्पताल के साथ लगती खाली जगह पर पार्किंग का निर्माण भी करवाया जाए। डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क को लेकर एस्टीमेट बना दिया है। असका शीघ्र टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद इस सड़क को बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल से बदहाल
होटल मालिक हितेश कालिया ने बताया कि अस्पताल को जाने वाली इस सड़क की हालत पिछले पांच सालों से ऐसी है। यहां से अस्पताल को जाने वाले मरीजों के साथ श्रद्धालुओं को भी परेशानी होती है। आजतक इस सड़क को पक्का नहीं किया गया है।
हादसे का रहता है डर
व्यापारी रमेश कालिया ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को इस सड़क को पक्का करने को लेकर शीघ्र कोई कदम उठाना चाहिए। इस सड़क पर बारिश के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता है। फिसलन भी हो जाती है। इससे कई बार हादसे का डर भी रहता है।
सड़क की हालत सुधारें
युवक सन्नी का कहना है कि अस्पताल जाने वाले मरीजों को हिचकोले खाकर इस टूटी-फूटी सड़क से गुजरना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह सड़क किसी खतरे से कम नहीं है। प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर सड़क की हालत सुधारे।

अब तो पक्का कर दो
युवक बलबीर का कहना है कि पहले तो इस सड़क पर सीवरेज का काम चला हुआ था, तब तो इसको पक्का न करने को लेकर आनाकानी की जाती थी। अब ये कार्य पूरा हो चुका है। अब तो सड़क का काम शुरू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed