फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Raggi brothers delighted the congregation with their kirtan

Una News: रागी भाइयों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया

Thu, 07 Aug 2025 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
The Raggi brothers delighted the congregation with their kirtan
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक और श्री गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी के दमदमा स्थल पर त्रयोदशी का पावन दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। यह आयोजन वीरवार को बाबा सर्बजोत सिंह जी बेदी और ऊना की समूह साध संगत की ओर से किया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत विभिन्न रागियों भाई अनिल सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई बलविंदर सिंह, भाई सुरजीत सिंह, भाई गोपाल सिंह, भाई संता सिंह, इकबाल सिंह, और ओंकार सिंह ने कथा-कीर्तन से संगत को निहाल किया। समारोह में बाबा अमरजोत सिंह बेदी, बाबा सुरिंदर सिंह, बाबा अमनदीप सिंह, बाबा हरनेक सिंह, बाबा मालकीत सिंह, सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोगमान सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed