{"_id":"615f37178ebc3e61f2343eb4","slug":"the-queue-of-devotees-started-as-soon-as-the-doors-of-mother-chintpurni-opened-una-news-sml386423988","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां चिंतपूर्णी के कपाट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां चिंतपूर्णी के कपाट खुलते ही लगी श्रद्धालुओं की कतार
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में वट वृक्ष को मौली बांधते श्रद्धालु।
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं (ऊना)। नवरात्र के लिए मां चिंतपूर्णी के कपाट खुलते ही वीरवार तड़के श्रद्धालुओं की कतार मंदिर में लग गई। दूरदराज से दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं को पर्ची लेने के बाद दाखिल होने और दर्शनों की इजाजत मिली।
प्रशासन ने नवरात्र के दौरान मंदिर को सुबह चार बजे से रात दस बजे तक खोलने का निर्णय लिया है।
पहले नवरात्र में मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोले गए। पहले दिन शाम चार बजे तक आठ हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के आने का क्रम देर रात तक लगातार जारी है। प्रशासन एडीबी भवन, शंभू बैरियर और एमआरसी पार्किंग में दर्शन पर्ची उपलब्ध करवा रहा है। नवरात्र के विशेष अवसर पर मां के दरबार और पूरे मंदिर परिसर की रंग-बिरंगे फूलों से सजावट की गई है।
श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए माता रानी के दर्शन करते नजर आए। मंदिर प्रशासन भी भीड़ को नियंत्रित करने व्यवस्था बनाने को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। पीसी सोहन सिंह खुद मंदिर में मौजूद रहकर सारी व्यवस्था बनाते नजर आए। पंजाब के मुक्तसर से पहुंचे बलविंदर सिंह ने कहा कि मंदिर प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए अच्छे इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
शाम के समय विधायक अंब बलबीर सिंह भी मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया। उधर, एसडीएम अंब मनेश यादव ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, मंदिर आयुक्त और उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही श्रद्धालुओं को दर्शनों की अनुमति प्रदान की जा रही है। राघव शर्मा ने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह अपनी आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र साथ लाएं। अन्यथा उन्हें बैरियर से ही वापस भेज दिया जाएगा।
बॉक्स
सुबह चार बजे खुलेंगे कपाट
एसडीएम मनेश यादव ने कहा कि नवरात्र में मंदिर खुलने का समय सुबह चार बजे से रात दस बजे तक रहेगा। भीड़ बढ़ने के अनुसार इस समय को भी बढ़ाया जा सकता है।