फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The principal guided the new students

Una News: प्राचार्य ने नए विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन

Mon, 22 Jul 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The principal guided the new students
बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की ओर से प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। सबसे पहले प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि इस शैक्षणिक सत्र में शैक्षणिक के अलावा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के दौरान आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करना है। नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंद्र ने एनएसएस, सेफ्टी क्लब, साइबर सुरक्षा के बारे में, डॉ. विनोद कुमार ने एनसीसी के बारे में, नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने रेड रिबन क्लब, जबकि प्रोफेसर कृष्ण कुमार ने स्कॉलरशिप की विभिन्न स्कीमों के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्राचार्य रेखा शर्मा, प्रोफेसर अणु लखनपाल और तमाम टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed