फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The post of chairman in Daulatpur Nagar Panchayat is reserved for SC women.

Una News: दौलतपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित

Mon, 06 Apr 2026 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 06 Apr 2026 05:03 AM IST
विज्ञापन
The post of chairman in Daulatpur Nagar Panchayat is reserved for SC women.
महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व से सामाजिक संतुलन और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम
विज्ञापन

नपं के सभी 7 वार्डों की तस्वीर भी हुई साफ
संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत दौलतपुर चौक के अध्यक्ष पद को आगामी कार्यकाल के लिए अनुसूचित जाति एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इसके साथ ही अब नगर पंचायत चुनाव की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो गई है।
इससे पहले जारी विवरण के अनुसार वार्ड नंबर- एक शिव मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर चार पुखर क्षेत्र और वार्ड नंबर पांच बेहली क्षेत्र को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। वहीं, वार्ड नंबर दो तूतां वाला खूह क्षेत्र को अनुसूचित जाति एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर तीन सीता राम मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर छह मुख्य तालाब क्षेत्र और वार्ड नंबर सात भट्ठा क्षेत्र को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के एससी महिला के लिए आरक्षित होने और वार्डों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्माने लगा है। बता दें नगर पंचायत दौलतपुर चौक में 2015 के रोस्टर के मुताबिक इस वार का रोस्टर जारी किया गया है। वही पिछली चुनावों में वार्ड एक महिला के लिए आरक्षित किया था। वार्ड दो ओपन रखा गया था। चार नंबर वार्ड लेडीज रिजर्व, पांच नंबर लेडीज ओपन छह लेडीज रिजर्व जबकि सात नंबर ओपन रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूरे जिले की बात करें तो इस बार सभी नगर पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथों में ही रहेगी, क्योंकि सभी अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। ऐसे में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस आरक्षण से महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिल सकती है, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे सामाजिक संतुलन और सशक्तीकरण की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं।

नगर पंचायत दौलतपुर

वार्ड 1- शिव मंदिर क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 2 - तूतां वाला खूह अनुसूचित जाति

वार्ड 3- सीता राम मंदिर महिला
वार्ड 4 - पुखर क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 5 - बेहली क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 6 - मुख्य तालाब महिला
वार्ड 7 - भट्ठा क्षेत्र आरक्षित महिलाओं के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed