फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The person who came for medical test was shocked after seeing the slip

Una News: मेडिकल टेस्ट करवाने आया व्यक्ति पर्ची देखकर चकराया

Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 29 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The person who came for medical test was shocked after seeing the slip
ऊना। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय मेडिकल की शर्त जरूरी है। जाहिर है कि मेडिकल में भी डॉक्टर यही देखते हैं कि क्या ड्राइविंग लाइसेंस पाने वाले की आंखों की रोशनी सामान्य है, उसका कद सामान्य है, वह मानसिक तौर पर ठीक है, उसके शारीरिक अंग ठीक हैं, उसे मिरगी के दौरे तो नहीं पड़ते।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल अस्पताल गगरेट में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल करवाने आए एक व्यक्ति को डॉक्टर ने इतने टेस्ट लिख दिए कि उन्हें देखकर ही वह चकरा गया।
विज्ञापन

उसे समझ ही नहीं आया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल करवाने आया है या फिर सेना में भर्ती होने जा रहा है।
सोमवार को उपमंडल अंब के स्तोथर गांव के सोम दत्त ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचे।
यहां उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल करवाने को दो सौ रुपये की फीस जमा करवा पर्ची कटवाई। जब वह डॉक्टर के पास उस पर्ची को लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी), लिवर फंक्शनिंग टेस्ट (एलएफटी), रीनल फंक्शनिंग टेस्ट (आरएफटी), हृदय की जांच करने के लिए ईसीजी, टीबी का टेस्ट करवाने की सलाह दे डाली। इतने सारे टेस्ट देखकर सोम दत्त चकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोम दत्त के अनुसार उनका स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें कोई परेशानी नहीं लेकिन एक लाइसेंस के लिए इतने सारे टेस्ट अगर लिख दिए जाएंगे तो बनवाने आया व्यक्ति सुनकर ही बीमार हो जाएगा।

उधर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज पराशर का कहना है कि वह अभी इस बाबत ऑर्डर निकाल रहे हैं। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो जरूरी टेस्ट हैं, वहीं करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed