{"_id":"665c5e6f65d0179188043581","slug":"the-party-which-supports-women-will-win-the-by-election-una-news-c-93-1-una1002-125409-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिस दल को महिलाओं का साथ, वही जितेगा उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिस दल को महिलाओं का साथ, वही जितेगा उपचुनाव
Mon, 03 Jun 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
गगरेट में 3.63 फीसदी कम और कुटलैहड में 0.08 फीसदी ज्यादा हुआ मतदान
गगरेट 2022 में 78.78 और 2024 में 75.15 दर्ज हुई प्रतिशतता
कुटलैहड में 2024 में 76.90, तो 2022 में 76.82 प्रतिशत हुआ था मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। विधानसभा उपचुनाव में जिस दल के साथ महिला चलेंगी, उस दल का प्रत्याशी जीत दर्ज करेगा। इन उपचुनाव में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान करके रिकॉर्ड अपने नाम किया है। गगरेट और कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों में प्रत्याशियों की जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में है। यहां दोनों विस क्षेत्रों में कुल नौ प्रत्याशियों के लिए उपचुनाव में मतदान हुआ हैं।
नौ प्रत्याशियों की जीत और हार का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया है। इसके चलते विधानसभा उपचुनाव में गगरेट और कुटलैहड में संपन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 2022 विधानसभा चुनाव के मुकाबले 3.63 प्रतिशत मतदान कम दर्ज किया गया है, तो वहीं दूसरी ओर कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में 0.08 फ़ीसदी अधिक मतदान दर्ज किया गया है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 78.78 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में 75.15 प्रतिशतता दर्ज की गई है, जो कि 3.63 प्रतिशत कम रही है।
वहीं, कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 2022 के विधानसभा चुनाव में 76.82 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि 2024 के उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र में 76.90 फीसदी मतदान हुआ है, जो कि 2022 के विधानसभा चुनावों के मुकाबले इन उपचुनावों में 0.08 फ़ीसदी अधिक मतदान रहा है। कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में महिलाओं की प्रतिशतता पुरुषों के मुकाबले अधिक रही है। यहां पर 80.99 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया है, जबकि 72.84% पुरुषों ने मतदान किया है, जबकि कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में 87693 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 44062 पुरुष और 43630 महिला मतदाता हैं। उपचुनावों में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं ने मतदान करने में अहम भूमिका निभाई है। यहां पर 77.95% महिलाओं ने मतदान किया है, जबकि 72.40% पुरुषों ने मतदान किया है। यहां पर 84316 कुल मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 41660 महिलाएं और 42656 पुरुष मतदाता पंजीकृत है। दोनों ही विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं के मुकाबले अधिक है, लेकिन महिलाओं ने मतदान करने में ज्यादा रुचि दिखाई है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 86718 पुरुष और 85290 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर दोनों विधानसभा क्षेत्र में 172009 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से 130791 मतदाताओं ने मतदान किया है। 76.04% मतदान उपचुनाव में उक्त दोनों विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुआ है।