फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The parapet of the bridge over Chalet Khad is broken, fearing an accident

Una News: चलेट खड्ड के पुल का टूटा पैरापिट, हादसे का डर

Fri, 27 Mar 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 27 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
The parapet of the bridge over Chalet Khad is broken, fearing an accident
दौलतपुर चौक (ऊना)। मुबारिकपुर–दौलतपुर मार्ग पर स्थित चलेट खड्ड के पुल पर पैरापिट न होने से यहां लगातार हादसों की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों अजय कुमार, सोनू, अजेश कुमार और जगमोहन सिंह ने बताया कि पुल का पैरापिट टूटकर गिर चुका है लेकिन विभाग ने अब तक इसकी सुध नहीं ली। उनका कहना है कि यह लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वाहन चालकों के अनुसार, रात के समय यह स्थान और भी खतरनाक हो जाता है। अंधेरे और पुल की संकरी चौड़ाई के कारण चालक अनुमान के आधार पर वाहन निकालते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के लिए यह जगह बेहद जोखिम भरी है, जहां कभी भी वाहन खड्ड में गिर सकता है और जानमाल का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


हालांकि यह भी सामने आया है कि उक्त पैरापिट पहले भी लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था लेकिन उसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि वह दोबारा टूट गया। ऐसे में विभाग की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। मामले में अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed