{"_id":"6869291fd969703b2e03134b","slug":"the-organization-will-fight-the-battle-of-the-scheduled-caste-society-at-every-level-bhonsle-una-news-c-93-1-una1002-158311-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति समाज की लड़ाई संगठन हर स्तर पर लड़ेगा : भौंसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति समाज की लड़ाई संगठन हर स्तर पर लड़ेगा : भौंसले
विज्ञापन
आंबेडकर सेना ऑफ इंडिया की ओर से विश्राम गृह ऊना में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आंबेडकर सेना ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को विश्राम गृह ऊना में बैठक की गई। इसमें राज्य के हर जिला में संगठन को विस्तार देने का निर्णय लिया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थापक अमृतपाल भौंसले ने की। अमृतपाल भौंसले ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज और पीड़ित मानवता की लड़ाई संगठन हर स्तर पर लड़ेगा। जमीनी स्तर पर बाबा साहब की विचारधारा और आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। देश में संविधान को बदलने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसी ताकतों को रोकने का काम होगा। किसी से छिपा नहीं है कि देश के अंदर अनुसूचित जाति समाज से जुल्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी ऐसे मामले हैं। आने वाले दिनों में एक मूवमेंट देश में चलाएंगे और संविधान के तहत जो अधिकार हैं, उनके बारे में नई पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा। बताया जाएगा कि रिज़र्वेशन, नौकरी में रिजर्वेशन, एजुकेशन, प्रोमेशन में रिजर्वेशन हमारे अधिकारों का हनन किस प्रकार हो रहा है, इनकी सुरक्षा कैसे करनी है, इसकी व्यापक रणनीति तैयार की जाएगी। राज्य में ऊना के बाद जल्द ही अलग-अलग जिलों के यूनिट बनाने के कार्य को गति देंगे। जिला ऊना के यूनिट का गठन आने वाले कुछ दिन में कर दिया जाएगा। इसके लिए सुझाव लिए गए हैं।