फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The office of the Labour Welfare Board should be opened in Sub-Division Bangana: Arya

उपमंडल बंगाणा में कामगार कल्याण बोर्ड का दफ्तर खोला जाए : आर्य

Thu, 03 Jul 2025 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 05:40 PM IST
विज्ञापन
The office of the Labour Welfare Board should be opened in Sub-Division Bangana: Arya
पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने विधायक से किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा विक्कू से पंचायत समिति सदस्य जोगिंद्र देव आर्य ने आग्रह किया कि कामगार कल्याण बोर्ड का स्थायी कार्यालय बंगाणा में खोला जाए। क्षेत्र के कामगारों और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई है। जोगिंद्र देव आर्य ने कहा कि वर्तमान में कामगारों को पंजीकरण और अन्य कार्यों के लिए ऊना जाना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को अतिरिक्त खर्च और असुविधा का भी सामना करना पड़ता है। कई लोगों को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी तक नहीं होती। इससे वे सरकारी सहायता से वंचित रह जाते हैं। आर्य ने विधायक विवेक शर्मा से इस विषय में तत्काल हस्तक्षेप करने और संबंधित विभाग से बातचीत कर दफ्तर खोलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि बंगाणा में यह कार्यालय खुलता है तो न केवल बंगाणा ब्लॉक, बल्कि आसपास की कई पंचायतों के लोग भी लाभान्वित होंगे। आर्य ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों कामगार ऊना जाकर पंजीकरण करवाते हैं। कई बार बिना उचित जानकारी और दस्तावेज़ के उन्हें निराश लौटना पड़ता है। यदि दफ्तर बंगाणा में स्थापित होता है तो यह न केवल लोगों के समय और धन की बचत होगी बल्कि उन्हें सरकार की योजनाओं से जुड़ने का बेहतर अवसर भी देगा। स्थानीय लोगों अजय कुमार, तरसेम चंद, सोनी, राकेश कुमार, रमेश कुमार, जगत राम, विजय कुमार, देस राज, मोहित कुमार, प्रकाश चंद, दीप चंद, जगदीश चंद, रणजीत सिंह और अन्य मजदूरों ने भी इस मांग को सही बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed