फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The newly elected councilors of Nagar Panchayat Daulatpur Chowk will take oath today.

Una News: नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नवनिर्वाचित पार्षद आज लेंगे शपथ

Fri, 05 Jun 2026 07:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Jun 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
The newly elected councilors of Nagar Panchayat Daulatpur Chowk will take oath today.
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पांच जून को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। नगर पंचायत सचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है ताकि समारोह निर्धारित समयानुसार संपन्न हो सके। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोगों को उम्मीद है कि नवनिर्वाचित पार्षद क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed