फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The name of Mata Shri Chintpurni Temple is wrong in the distance indicator board.

Una News: दूरी सूचक बोर्ड में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का नाम गलत

Sun, 22 Mar 2026 06:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Mar 2026 06:15 AM IST
विज्ञापन
The name of Mata Shri Chintpurni Temple is wrong in the distance indicator board.
बडूही (ऊना)। नंगल-ऊना राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चालकों की सुविधा के लिए स्थापित बोर्ड में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मंदिर के नाम की गंभीर त्रुटि सामने आई है। यह चूक न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल के प्रति असंवेदनशीलता भी दर्शाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस प्रकार के बोर्ड प्रशासन की निगरानी में लगाए जाते हैं। ऐसे में इतनी बड़ी गलती का होना बेहद चिंताजनक है। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर उत्तर भारत के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में इसके नाम की गलत प्रस्तुति को लोग गंभीर धार्मिक और सामाजिक मुद्दे के रूप में देख रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस तरह की त्रुटियां न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न लगाती हैं। इस मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संबंधित दूरी सूचक बोर्ड को तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाए। साथ ही, भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एनएच ऊना के सहायक अभियंता राजेश शर्मा का कहना है कि अगर बोर्ड में कहीं पर भी इस तरह की त्रुटियां हैं तो विभाग जल्द ही सुधार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed