{"_id":"69bfe89c66e3953d670b6bdf","slug":"the-nalwad-fair-begins-with-a-grand-procession-and-the-planting-of-a-peg-una-news-c-90-1-mnd1021-190046-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शोभायात्रा और खूंटा गाड़कर नलवाड़ मेले का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शोभायात्रा और खूंटा गाड़कर नलवाड़ मेले का शानदार आगाज
विज्ञापन
सुंदरनगर में मीडिया से बात करते प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी। संवाद
- फोटो : 1
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने वृषभ पूजन के साथ किया मेले का शुभारंभ
कहा, किसान और ग्रामीण उत्थान पर है इस बार बजट का फोकस
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेले का शुभारंभ पर तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि मेले और पर्व हमारी प्राचीन संस्कृति के संवाहक हैं। इनमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने नागौण खड्ड में खूंटा गाड़कर और वृषभ पूजन कर मेले का आगाज किया। इससे पहले लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जवाहर पार्क में जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि यह मेला पूर्व सुकेत रियासत के राजाओं की ओर से शुरू किया गया था और इसकी पारंपरिक पहचान आज भी कायम है। इसे संजोए रखने के लिए सुंदरनगर के निवासी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन काल में सुंदरनगर के नलवाड़ मेले को उत्तरी भारत का सबसे बड़ा पशु मेला होने का गौरव प्राप्त था। वर्तमान में खेती में आधुनिक तकनीकों और ट्रैक्टरों के उपयोग के बावजूद नलवाड़ मेला अपने पारंपरिक स्वरूप को बनाए हुए हैं। मंत्री ने आगे कहा कि अप्रैल माह से राज्य में खेलो हिमाचल और चिट्टा मुक्त अभियान जैसे कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार का बजट ग्रामीण उत्थान, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांंगीन विकास पर केंद्रित है। राज्य सरकार किसानों, बागवानों और पशुपालकों के कल्याण के लिए नई योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। इस वर्ष के बजट में इनके लिए कई विशेष प्रावधान किए गए हैं।
इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने मेले के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नलवाड़ मेला न केवल पशुओं के क्रय-विक्रय का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक भी है। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष लाल सिंह कौशल, एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला मंडी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सुंदरनगर में मीडिया से बात करते प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी। संवाद- फोटो : 1
विज्ञापन