फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Municipal Corporation will formulate a special plan regarding e-waste in the city.

Una News: शहर में इलेक्ट्रिक वेस्ट को लेकर नगर निगम बनाएगा विशेष योजना

Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will formulate a special plan regarding e-waste in the city.
ऊना। शहर में बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक कचरे यानी ई-वेस्ट के निपटारे को लेकर नगर निगम अब गंभीरता से कदम उठाने की तैयारी में है। मोबाइल, चार्जर, कंप्यूटर, टीवी और अन्य खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कूड़े में फेंकने की समस्या से निपटने के लिए निगम विशेष योजना तैयार करेगा। नगर निगम प्रबंधन ने इस योजना को नए सिरे से तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


योजना के तहत शहर में ई-वेस्ट को अलग से एकत्र करने और इसके सुरक्षित निपटारे की व्यवस्था विकसित करने पर मंथन किया जा रहा है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही ई-वेस्ट एकत्र करने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल लगातार बढ़ने के साथ खराब सामान भी बड़ी मात्रा में निकल रहा है। कई लोग पुराने मोबाइल, चार्जर, तार, कंप्यूटर उपकरण और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को सामान्य कूड़े में डाल देते हैं। ऐसे में निगम अब लोगों को ई-वेस्ट अलग रखने और निर्धारित स्थान पर जमा करवाने के लिए जागरूक करेगा। नगर निगम की ओर से योजना को अंतिम रूप देने के बाद शहर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें लोगों को ई-वेस्ट के सही निपटारे की जानकारी देने के साथ इसे सामान्य कचरे से अलग रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निगम प्रबंधन का कहना है कि योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी। बता दें कि नगर परिषद के कार्यकाल के दौरान भी इस समस्या को लेकर मांग उठाई गई थी। इसके बावजूद इस योजना पर कार्य नहीं हो पाया। अब नगर निगम इस प्रक्रिया को लेकर योजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन



नगर निगम क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लिए उचित व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा।
-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed