फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The municipal corporation is assessing the damage caused by waterlogging in the city

Una News: शहर में जलभराव से हुए नुकसान का नगर निगम कर रहा आकलन

Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The municipal corporation is assessing the damage caused by waterlogging in the city
कई स्थानों पर रास्तों और डंगों को पहुंचा है नुकसान
विज्ञापन


आकलन पूरा कर जल्द शुरू किए जाएंगे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में हाल ही में हुई भारी बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का आकलन करने की प्रक्रिया नगर निगम ने शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर निगम सक्रिय हो गया है। नगर निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में बारिश से डंगे, रास्ते या अन्य विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, वहां भी नुकसान का सर्वेक्षण किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि रिपोर्ट तैयार होने के बाद बजट से जुड़ी आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। सर्वेक्षण के दौरान यह भी मूल्यांकन किया जाएगा कि किन क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, कहां नई ड्रेनेज लाइन की आवश्यकता है और किन स्थानों पर ड्रेनेज विस्तार की जरूरत है।
नगर निगम की टीमों ने आयुक्त के निर्देशों के बाद सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया है। हाल की बारिश में शहर के कई हिस्सों में डंगों व सड़कों को नुकसान पहुंचा है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस नुकसान की भरपाई के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व में नगर परिषद और भाजपा सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर ड्रेनेज व चैनलाइजेशन के कार्य करवाए गए थे। इसके बावजूद शहर अब तक जलभराव की समस्या से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाया है। इसी कारण नगर निगम की ओर से धरातल पर आ रही दिक्कतों को समझने और स्थायी समाधान खोजने के लिए यह विस्तृत सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
भारी बारिश के चलते शहर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -महेंद्र पाल गुर्जर, आयुक्त, नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed