फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The Model Code of Conduct will not affect development works.

Una News: आदर्श चुनाव आचार संहिता का विकास कार्यों पर नहीं पड़ेगा प्रभाव

Thu, 30 Apr 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 Apr 2026 06:50 AM IST
विज्ञापन
The Model Code of Conduct will not affect development works.
ऊना। त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के मध्यनजर आदर्श चुनाव आचार संहिता का ऊना जिला के विकास कार्यों पर खासा असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

वर्तमान में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से जिले की विभिन्न पंचायत में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनके ऊपर वर्तमान में लागू की आदर्श चुनाव आचार संहिता का कोई भी असर नहीं पड़ेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य यथावत जारी रहेंगे।
इसमें चाहे गांव में विकास की बात हो, बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर से लेकर लाइनों को बदलने का काम हो। लोक निर्माण विभाग का सड़कों के रखरखाव करने से लेकर भवनों के निर्माण कार्य करवाने की बात हो।
विज्ञापन

वर्तमान में आदर्श आचार संहिता का विकास कार्यक्रम के ऊपर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। पहले के कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता देवानंद शर्मा का कहना है कि आदर्श आचार संहिता का विभाग किसी भी विकास कार्य में कोई भी बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही कोई काम रूकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता दर्शन सिंह का कहना है कि वर्तमान में विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। कोई भी काम प्रभावित नहीं होगा।
जिला विकास अधिकारी रमन वीर का कहना है कि विभिन्न प्रकार की पंचायत में जारी किए गए कार्य नियमित रूप से प्रगति पर हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का किसी भी विकास कार्य पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। नहीं कोई नया कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed