{"_id":"6867de9ec27309bb8302e655","slug":"the-mla-distributed-checks-of-relief-amount-of-rs-6-lakh-una-news-c-93-1-ssml1047-158190-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विधायक ने छह लाख रुपये की राहत राशि के चेक किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विधायक ने छह लाख रुपये की राहत राशि के चेक किए वितरित
विज्ञापन
लोगों की मदद ने लिए सरकार कर रही हर संभव प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को राहत राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने विभिन्न मदों के तहत लगभग छह लाख की राहत राशि के चेक वितरित किए। यह सहायता राशि मेडिकल बिलों की भरपाई, निर्धन परिवारों की बेटियों की शादी तथा ऐच्छिक निधि के तहत प्रदान की गई। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार और उनका स्वयं का प्रयास हमेशा यही रहता है कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता प्रदान की जाए। चिकित्सा सहायता के अभाव में किसी को भी पीड़ा न झेलनी पड़े। इसके लिए पात्र लोगों को चिकित्सा अनुदान समय पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता भी मुश्किल समय में संबल प्रदान करती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी की बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए कि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी समस्या अथवा सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई कठिनाई पेश आए तो वे सीधे उनसे संपर्क करें।