{"_id":"65e8c0c2d228b3e3d9068457","slug":"the-miscreants-broke-the-glass-of-the-car-and-took-away-jewelery-worth-rs-355-lakh-una-news-c-93-1-una1001-119069-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार के शीशे तोड़ 3.55 लाख के आभूषण ले उड़े शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार के शीशे तोड़ 3.55 लाख के आभूषण ले उड़े शातिर
Thu, 07 Mar 2024 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी, मामला दर्ज कर जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत निजी मैरिज पैलेस के बाहर खड़ी गाड़ी से शातिरों ने साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात को शातिरों ने कार के शीशे तोड़कर अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शिकायत में विपिन कुमार रायजादा निवासी मलाहत जिला ऊना ने बताया कि बीती रात मंगलवार को अपने भांजे की शादी में परिवार सहित संतोषगढ़ के निजी मैरिज पैलेस में शरीक होने गया। इस बीच यहां पार्किंग में कार खड़ी र पूरा समारोह अटेंड किया। इस बीच गाड़ी में करीब 3.55 लाख रुपये के सोने के आभूषण पड़े थे। जब वापस रात्रि करीब 2 बजे लौटे तो गाड़ी खुली हुई थी तथा इसमें पड़े सोने का मंगलसूत्र, हीरे जडि़त कानों की बालियां, लहंगा सहित अन्य कीमती सामान न था। इसके बाद तत्काल पुलिस चौकी संतोषगढ़ के पास शिकायत दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत आने के बाद केस दर्ज कर लिया है। वहीं, घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटैज जांचकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। संवाद