{"_id":"66698deef1abf1832b00f8c4","slug":"the-mining-mafia-is-filling-the-pits-with-sieves-una-news-c-92-1-ssml1001-118739-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: खनन माफिया खड्डों का सीना कर रहे छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: खनन माफिया खड्डों का सीना कर रहे छलनी
विज्ञापन
खड्डों में होता अवैध खनन। संवाद
बरठीं में सात मीटर नीचे गिर चुका जलस्तर
अब दिन के उजाले में भी हो रहा खनन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिले की खड्डों में खनन माफिया प्रशासन की नाक तले खड्डों का सीना छलनी कर रहे हैं। खड्डों में अवैध खनन करने से जलस्तर भी गिर रहा है। खनन इस प्रकार से चलता रहा तो आने वाले समय में पेयजल संकट गहरा सकता है।
बरठीं क्षेत्र की बात करें तो अवैध खनन के कारण अब क्षेत्र में पानी का स्तर करीब सात मीटर नीचे गिर चुका है। पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहे लोगों की परेशानियां और बढ़ सकती हैं। विकास खंड झंडूता के तहत सुन्हाणी, री, झरेड़ी, अमरोआ, बैहरन, तुंगड़ी, पीपलूघाट और शुक्र खड्डों में अवैध खनन जोरों से चल रहा है।
खनन माफिया खड्डों का सीना छलनी कर रेत, बजरी और पत्थरों को अवैध रूप से ले जा रहे हैं। ग्रामीण मनीराम ने बताया कि पहले खनन रात के अंधेरे में किया जाता था, लेकिन विभाग के सुस्त रवैये के कारण यह धंधा दिन में भी फल फूल रहा है। प्रशासन और विभाग से आग्रह है कि जो भी खड्डों की ओर जाने वाले रास्ते हैं, उन्हे बंद किया जाए ताकि खनन माफिया खड्डों तक अपने वाहन न ले जा सके। हालांकि अवैध खनन रोकने के लिए करीब 20 से अधिक विभागों को शक्तियां दी हैं। लेकिन उक्त सभी विभाग मात्र तमाशबीन बने हुए हैं।
विज्ञापन
खनन विभाग के निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि विभाग की तरफ से खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है हाल ही में पांच ट्रैक्टरों के चालान किए गए हैं आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।