{"_id":"673751d26a85ec7e050fac45","slug":"the-message-given-by-chanting-name-doing-kirat-and-shaking-the-wand-una-news-c-93-1-ssml1047-138411-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नाम जपो, किरत करो और वंड शको का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नाम जपो, किरत करो और वंड शको का दिया संदेश
विज्ञापन
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ऊना के गुरूद्वारा साहिब में मोमबती जलाते हुए ।संवाद सोह
गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सुबह से उमड़ी भीड़
गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ एवं गुरबाणी का हुआ उच्चारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/दौलतपुर चौक/संतोषगढ़। गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व की शुक्रवार को जिले भर में धूम रही। सुबह-सवेरे ही गुरुद्वारों में गुरुग्रंथ साहिब के पवित्र पाठ एवं गुरबाणी का उच्चारण शुरू हो गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारों में पहुंच माथा टेका। गुरु नानक देव के वंशजों की ओर से बसाई गई ऊना नगरी स्थित किला बाबा साहिब सिंह बेदी में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी की अगुवाई में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इसके बाद रागी जत्थों की ओर से कथा कीर्तन से गुरु नानक देव जी की वाणी का शबद कीर्तन गायन किया गया और उनके जीवन इतिहास के बारे में उपस्थित संगत को जानकारी दी गई। जिला के ऐतिहासिक पूबोवाल स्थित गुरुद्वारा गिड़गिड़ा साहिब, हरोली स्थित गुरुद्वारा सुबोआना साहिब, हीरां के गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादुर साहिब, गुरुद्वारा दशम पातशाही, सनोली के गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह, संतोषगढ़ स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, गुरुद्वारा शहीदां सिंहा दा सहित पूना-वीनेवाल, अजोली, देहलां, स्थित गुरुद्वारों में गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी ने संगत को प्रवचनों से निहाल किया। उन्होंने गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने सहित नाम जपो, किरत करो और वंड शको का संदेश दिया। कहा कि वर्तमान समय में गुरु नानक देव जी का संदेश ही संसार को सही मार्ग प्रदान कर सकता है। इस मौके पर बाबा अमनदीप सिंह, बाबा सुरिंदर सिंह, हरपाल सिंह कोटला, परमजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, जोगमान सिंह, इंदरजीत सिंह, दर्शन सिंह सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह,सतनाम सिंह, अंग्रेज सिंह, सोहन सिंह, सुरजीत सिंह, बलबीर सिंह, महिंदरपाल सिंह, प्रिंस मककड़, प्रभजोत सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहत बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। गुरु के लंगर का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा श्री गुरु रविदास सभा डंगोह खास के तत्वावधान में प्रकाश पर्व मनाया गया।